गर्मियों का कहर दिखने लग चुका है. लोग इससे कई ज्यादा परेशान होते है. दरअसल, गर्मियों में तापमान के बढ़ते ही शरीर में दिक्कतें देखने को मिलने लगती है. ऐसे में कई बार आपने देखा होगा कि घर में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है, जो गर्मी के मौसम के शुरू होते ही नाक से खून बहने की समस्या से परेशान दिखाई देता है. क्या आपने लेकिन कभी सोचा हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है. अगर होता भी है तो क्या यह नार्मल है या कोई गंभीर स्थिति.
बता दें नाक से बार-बार खून गिरना बड़ी और छोटी दोनों समस्याओं के पीछे की वजह हो सकता है. दरअसल, नाक के अंदर की स्किन काफी पतली होती है. साथ ही उसमें कई छोटे-छोटे vessels) होते हैं, जो की गर्म हवा के कारण सूख जाते हैं. गर्मी के समय में नमी में भी कमी हो जाती है, जिसकी वजह से वहां की त्वचा खुष्क होती है. ऐसी स्थिति में अगर व्यक्ति खांसता है, तो छींकने पर नाक की नस फट जाती है और खून बहने जैसी समस्या होने लगती है.
कई गंभीर बीमारियों की वजह
हालांकि, इसके अलावा भी नाकों से खून बहता है. अगर आपको एलर्जी है, तब भी ऐसी स्थिति देखने को मिलेगी. वहीं, अंदरूनी चोट और हाई बल्ड प्रेशर भी नाक से खून बहने के पीछे की वजह बन जाती है.
इसके अलावा अगर आपको नाक से खून नाक में चोट या सिर में लगने की वजह से आ रहा है, तो तुरंत उसे दिखाएं. साथ ही हफ्ते में बार-बार खून आना भी गंभीर बीमारी के पीछे की वजह हो सकता है. वहीं, दवाओं के सेवन या फिर 30 मिनट से अधिक देरी तक खून आना भी समस्या का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें: बिना पूछे बढ़ाया गया! गाजियाबाद में स्कूल टाइम बढ़ाने पर पैरेंट्स ने किया प्रदर्शन…
