TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ बयानों के आरोप में दर्ज मामले में अब CID जांच करेगी. पुलिस ने CID को अभी तक इकट्ठा किए गए सबूतों को सौंप दिया है. अब इस मामले में CID जांच करने वाली है.

अभिषेक बनर्जी मामले में CID करेगी जांच
पश्चिम बंगाल में इन दिनों राजनीति में काफी हलचल मची हुई है. बंगाल CID ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों की जांच को अपने हाथों में ले लिया है. मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है. आपको बता दें कि इससे पहले बागीआटी के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई थी.
CID ने अपने हाथों में ली जांच
आपको बता दें कि शुरुआती तौर पर बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन इस मामले को लेकर जांच कर रहा था. अब इस मामले की जांच CID ने अपने हाथों में ले ली है. मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में जुटाए गए सबूतों और सभी डॉक्यूमेंट्स को CID को सौंप दिया गया है. अब इस मामले की जांच को CID को सौंपने के लिए आदेश दे दिया गया है.
भड़काऊ बयान पर दर्ज हुई थी FIR
बताया जा रहा है कि अभी तक इकट्ठा की गई केस डायरी, डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूतों को मामले में आगे की जांच के लिए CID को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान भड़काऊ बयान और भाषण देने के आरोप में FIR को दर्ज किया था. जिसके बाद अब इस मामले की जांच CID करेगी.
5 मई को दर्ज किया गया मामला
मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 5 मई को उत्तरी 24 परगना जिले के बागईआटी पुलिस स्टेशन में एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई थी. शिकायत में आरोप था कि टीएमसी महासचिव ने चुनाव के बाद हुई हिंसा और वोटों की गिनती पर भड़काऊ टिप्पणियां की थीं. अब इस मामले को लेकर संबंधित वीडियो क्लिप, सोशल मीडिया लिंक और डिजिटल कंटेंट को सुरक्षित कर लिया गया है. अब इस मामले में CID जांच करेगी.
यह भी पढ़ें- 18 साल में अर्जुन अवॉर्ड, 21 में पद्मश्री! जसपाल राणा ने जीते कई मेडल; मनु भाकर को भी बनाया चैंपियन
