Admission under RTE: प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश देने के मामले में तीसरा चरण शुरू हो गया है. तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च तक किए जा सकेंगे. जबकि लॉटरी 27 मार्च को की जाएगी. पहले और दूसरे चरण में 1.56 लाख बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में सीट आवंटित की गई है. इनकी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है.
दूसरे चरण में 1.56 लाख बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में सीट आवंटित
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि आरटीई से निजी विद्यालयों में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन की जा रही है. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं. आरटीई के पहले दो चरणों में लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और बुलंदशहर आदि जिलों में सबसे ज्यादा सीटों का आवंटन हुआ है. प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और लॉटरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन हो रही है. पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अब तक 1,56,412 से अधिक बच्चों को सीटें आवंटित की जा चुकी हैं.
मिलने वाली सुविधाएं
चयनित बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी. साथ ही, सरकार अभिभावकों को किताब, ड्रेस और जूते-मोजे के लिए ₹5,000 वार्षिक सहायता भी देती है. परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए.
तीसरे चरण का शेड्यूल
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026
लॉटरी निकलने की तिथि: 27 मार्च 2026
स्कूल में नामांकन: 11 अप्रैल 2026 तक
कैसे करें आवेदन ?
अभिभावक आधिकारिक पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अनिवार्य हैं.अभिभावक अपने ग्राम पंचायत या वार्ड में स्थित किसी भी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय का चयन कर सकते हैं. आरटीई के आवेदन और अन्य जानकारी के लिए अभिभावक पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं.
