बिहार के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर शादी समारोह के दौरान घर का छज्जा गिर जाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरा शादी का माहौल गम के माहौल में बदल गया था. पल भर में खुशी का माहौल मातम के माहौल में बदल गया है.
पोर्टिको टूट कर गिरा
जानकारी के अनुसार ओबरा थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव में 14 मार्च के दिन शादी थी. रामव्यास सिंह की बेटी की बारात आ रही थी. चारों तरफ दूल्हे को देखने को भीड़ लगी हुई थी. बारात के आने के बाद जब जयमाला हो रहा था. तब कुछ महिलाएं घर के साइड में बने हुए पोर्टिको(छज्जा) पर चढ़ गई. किसी को भी उस समय नहीं लगा था कि उनकी अनजाने में की गई गलती, किसी की जान ले सकती है. दरअसल, ज्यादा अधिक लोगों के उस पर चढ़ जाने के कारण वह पोर्टिको टूट कर गिर गया.
25 लोग घायल
पोर्टिको के नीचे में दो लोग बैठे हुए थे. दोनों की ही पोर्टिको गिरने के कारण दुखद तरीके से मौत हो गई है. मृत लोगों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार दोनों मृतक, दुल्हन के रिश्तेदार में भाई लगते थे. अखिलेश्वर यादव के परिवार में 2 बेटा और बेटी है. बेटी की उन्होंने शादी कर दी थी. सत्यनारायण यादव की दो बेटी और एक बेटा है. वह तीनों की शादी कर चुके है,
हालांकि, घटना में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
