उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर जमीन के लालच में एक भाई ने अपने ही भाई का कत्ल कर दिया है. हालांकि, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि पूरे टाइम पुलिस के साथ में भाई अपने लापता भाई को ढूँढने में मदद करने का नाटक कर रहा था. रिश्तों के शर्मसार कर देने वाले इस मामले से सभी लोग चौंक गए. मामला मलपुरा थाना के बाईखेड़ा का बताया जा रहा है.
7 मई से गायब
जानकारी के अनुसार, अनीत यादव हमेशा रात में पशुओं के बाड़े में सोया करता था. हालांकि, 7 मई के दिन जब अनीत की पत्नी बाड़े में पहुंची तो वह परेशान हो गई. दरअसल, चारपाई पूरी तरीके से उल्टी हो रखी थी. बिस्तर गायब हो रखा था और जमीन पर खून की बूंदे पड़ी हुई थी. वहां की अवस्था देख पत्नी पूरी तरीके से डर गई और मलपुरा पुलिस में इसकी जानकारी दी.
अनीत का भाई मनीष आरोपी
मामले की सूचना के बाद में पुलिस जांच में जुट गई और अनीत की खोज करने लगी. दो दिन बाद अनीत का शव गंगाजल परियोजना के पाइपलाइन के गड्ढे में मिला. अनीत के मृत होने के बाद में पुलिस जांच में काफी चौंकाने वाली बातें सामने आई. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य से सामने आया कि हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि अनीत का भाई मनीष था. इतने दिनों से वह परिवार और पुलिस के साथ मिलकर सबूत जुटाने में लगा हुआ था. लोगों के सामने का नाटक हालांकि, ज्यादा दिन नहीं चल पाया.
जमीन विवाद में किया कत्ल
पूछताछ में मनीष ने अपना जुर्म कबूला. दोनों भाईयों के बीच में हमेशा जमीन को लेकर लड़ाई होती थी. इसी कारण से उसने अपने भाई की चाकू और भारी वस्तु से हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को हिरासत में ले लिया है. साथ ही इस गुत्थी क सुलझाने के लिए पुलिस को 25 हजार रुपये से सम्मानित भी किया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास बरामद हुए विस्फोटक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
