महाराष्ट्र के बारामती में एयरपोर्ट पर एक प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई. हालांकि यह कोई पहला हादसा नहीं है, जिसमें किसी की जान गई है. इससे पहले भी कई बड़ी भारतीय हस्तियों की मौत विमान हादसे में हो चुकी है. इस रिपोर्ट में हम आपको उन हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिनकी विमान दुर्घटना के कारण मौत हुई थी.
कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया
30 सितंबर साल 2001 में कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन भी विमान हादसे में हुआ था. उस दिन वे कानपुर जाने के लिए एक 10 सीटों वाले प्राइवेट विमान में सवार होकर निकले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास में उनका विमान क्रैश हो गया. इस प्लेन हादसे में माधवराव के साथ सभी लोगों की मौत हो गई थी.
संजय गांधी और वाई. एस. राजशेखर रेड्डी
23 जून साल 1980 को एक विमान हादसा हुआ था, जिसमें कांग्रेस नेता और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत हो गई थी. संजय गांधी के अलावा 2 सितंबर 2009 को आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का विमान भी क्रैश हो गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी. उस दिन खराब मौसम के कारण उनका बेल-430 हेलिकॉप्टर आंध्र प्रदेश के नल्लामाला जंगल के क्षेत्र में क्रैश हुआ था.
CDS विपिन रावत
8 दिसंबर साल 2021 में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल विपिन रावत की मौत हो गई थी. विपिन रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे. यह हादसा तब हुआ था, जब वे अपनी पत्नी और दूसरे सैन्य अधिकारियों के साथ में सुलूर से वेलिंगटन जा रहे थे. इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर के पास में हुआ था.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का बारामती में प्लेन क्रैश, मौके पर हुई मौत, अजित पवार सहित 5 लोगों की गई जान
