भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं. इसके कारण उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी नहीं हो पाती है. आज के समय में बात की जाए तो लोगों में सबसे बड़ी संख्या में Vitamin B12 की कमी देखने को मिलती है. ये पोषक तत्व लोगों को नॉन वेज खाने से भरपूर मात्रा में मिलता है. इसके अलावा कई लोगों को इसे पचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
क्या है Vitamin B12? क्यों जरूरी है यह हमारे शरीर में
विटामिन B12 हमारे शरीर में सबसे जरूरी पोषक तत्वों में एक होता है. यह हमारे शरीर में नरवस सिस्टम को मजबूत करता है. शरीर में एनर्जी देने के लिए यह काफी जरूरी होता है. यह लोगों के लिए ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना जाता है. हालांकि, सबसे बड़ी समस्या यह है कि भारत में अधिकतर लोग veg खाना खाते हैं और vitmin b12 का मुख्य स्त्रोत पशु से आधारित चीजों को माना जाता है. अगर आप भी वेज हैं और आपके शरीर में VITAMIN B12 की कमी है. तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे वेज ऑप्शन देने वाले हैं, जिससे आपको आसानी से बिना किसी दिक्कत के vitamin B12 की कमी पूरी हो जाएगी.
दूध में मिलती है भरपूर मात्रा
इसमें सबसे पहला नाम दूध है. दूध पीने से आपको रोज b12 के स्तर को पूरा करने का 45% हिस्सा मिल जाएगा. भारतीयों में दूध रोजना चाय-कॉफी में प्रयोग की जाती है. दूध में पाया जाने वाला b12 हमारे शरीर में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है. वेज खाने वाले लोगों के लिए यह शानदार ऑप्शन है.
दही- अन्य न्यूट्रिशन के लिए फेसम
दही में b12 काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. दही में मौजूद b12 हमारे शरीर में इसलिए एब्जार्ब हो जाते हैं क्योंकि उनमें आंतो को सेहतमंद रखने वाले बैक्टीरिया होते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको b12 के साथ-साथ और भी न्यूट्रिशन वाली चीजें मिलें. तो बिना सोचे आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
पनीर को करें शामिल
अगर आप अपनी डाइट में पनीर को मिलाते हैं. तो आप अपनी डाइट में विटामिन बी12 के एक तिमाई हिस्से को पूरा कर लेंगे. Fortified breakfast cereals में भी बी12 बड़ी मात्रा में पाया जाता है. ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है, जिनको दूध या दही को पचाने में आसानी होती है.
ये भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, एक बार फिर रिचार्ज प्लान होंगे महंगे, जानें कब से बढ़ेंगी कीमतें
