Bihar winter weather: पिछले कई दिनों से बिहार में तापमान के सही होने के कारण बिहार के लोग राहत की सांस ले रहे थे. लोग सुबह के समय कोहरा और दोपहर के समय धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे थे. हालांकि, उनकी खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई. शनिवार के दिन से अचानक मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए है. यहां तापमान में भारी गिरावट को दर्ज किया गया है. इसके अलावा धूप न निकल पाने के कारण लोगों को इस गिरते तापमान में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस ठंड के बीच लोगों को ठंडी हवाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. इन ठंडी हवाओं के कारण लोगों की रोजमर्रा के जीवन पर भी असर डाल रही है.
IMD ने जारी की रिपोर्ट
IMD की रिपोर्ट के अनुसार यहां का मौसम अभी 6 जनवरी तक ऐसा ही रहने का अनुमान है. इसके अलावा लोगों को चेतावनी दी गई है कि वह हो सके तो घर से बिना काम के बाहर न निकले और जितना हो सके सर्दी से अपना बचाव करें. संभावना जताई जा रही है कि मौसम में सुधार 9 तारीख तक देखी जा सकती है. ठंडी हवा के बहने के कारण लोगों को इतनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार के कई जिलों में तो तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. IMD ने बिहार की 38 जगहों पर ऑरेंज अलर्ट दिया है. लोगों को कोल्ड डे की चेतावनी देते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा है.
जानें किन जिलों में दर्ज की गई थी गिरावट
सबसे ज्यादा बिहार के मोतिहारी जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी. यहां पर तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मधुबनी में आज तक सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. इसके अलावा 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान जिरादेई में, 7 डिग्री सेल्सियस तापमान वाल्मीकि में दर्ज किया गया. बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया था. भागलपुर में रात के समय में सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. साथ ही साथ कई जिलों में दृश्यता भी काफी कम देखी गई. फारबिसगंज और अररिया में दृश्यता 50 मीटर के करीब थी. बात करें मधुबनी की तो सबसे कम तापमान मधुबनी में दर्ज किया था.
कम दृश्यता के कारण लोगों को गाड़ी चलाते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसके अलावा लोगों को चेतावनी दी गई हैं कि वह ऐसे समय में सावधानी से गाड़ी को चलाए.
ये भी पढे़ं: एक लापरवाही और बड़ा खतरा! डॉक्टर की सलाह के बिना खा रहे हैं लाल लाइन वाली दवाई, हो सकती हैं गंभीर दिक्कतें
