उत्तराखंड के हलद्वानी में ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से संवाद किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का जोरदार तरह से स्वागत किया है.
हलद्वानी में ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम
उत्तराखंड के हलद्वानी में ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक जनसैलाब देखने को मिला है. आपको बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे हैं. राजनाथ सिंह की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा खास बना दिया. इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया.
बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम के दौरान राज्यभर से बीजेपी कार्यकर्ता और आम नागरिक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इस कार्यक्रम में बीजेपी की संगठनात्मक ताकत और पार्टी के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता साफ तौर पर नजर आई. इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मंच से पार्टी की मजबूती का साफ संदेश दिया है. ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से भरा हुआ नजर आया है.
लोगों ने भाजपा के कामों का किया समर्थन
इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने जोरदार नारों के साथ भाजपा सरकार के 4 सालों में किए गए कार्यों और योजनाओं का समर्थन किया है. इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों की संख्या दिखाती है कि राज्य में बीजेपी के विकास और सुशासन के विश्वास में बढ़त आई है. कार्यक्रम में पहुंची भीड़ से इशारा मिलता है कि लोग राज्य में भाजपा सरकार के नेतृत्व और नीतियों से पूरी तरह से संतुष्ट हैं.
इस कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीड़ के बीच जनता का संबोधन किया. इस दौरान जनता ने जनसमर्थन और जनविश्वास का मजबूती के साथ संदेश दिया है. हलद्वानी में आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर महसूस होता है कि भाजपा की राजनीति पकड़ को एक नया आयाम मिल चुका है. इस कार्यक्रम से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी बीजेपी की तैयारी मानी जा रही है.
