राम मंदिर में चंदा चोरी मामले के बीच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर रहने वाले हैं. शुक्रवार को सीएम योगी अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वे मंदिर में दर्शन करके पूजा भी करने वाले हैं.

अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में लगातार जांच की जा रही है. SIT टीम लगातार इस मामले में जांच करते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है. अब इसी बीच कल यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वे श्रीरीम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन और पूजा भी करने वाले हैं. सीएम योगी का इस समय अयोध्या दौरा चर्चा का विषय बन गया है.
चंपत राय कार्यक्रम से दूर
अब यह भी चर्चा हो रही है कि दान चोरी मामले के बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम से दूर रखा जाएगा. जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों को जारी किया गया है. निर्देशों के बिंदु संख्या 29 में चंपत राय से यह अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए वे किसी दूसरे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें.
आधिकारिक बयान जारी नहीं
आपको बता दें कि चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधि को नामित करके इसकी जानकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराएं. यह निर्देश उस समय आया है जब राम मंदिर में दान की चोरी को लेकर मामला विवाद और जांच का विषय बना हुआ है. हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी तक इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
SIT कर रही मामले की जांच
राम मंदिर से चोरी का मामला सामने आने के बाद योगी सरकार ने SIT टीम गठन किया था. जिसके बाद टीम लगातार इस मामले में जांच कर रही है. टीम मंदिर परिसर में मौजूद दानपात्रों और सीसीटीवी की जांच कर रही है वहीं साथ ही संबंधित पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है. अब इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे ने राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाओं को बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें- उन्नाव में गरजे मुख्यमंत्री योगी! विपक्ष पर किया जोरदार हमला; बोले- उनके आंसू माफिया के मरने पर…
