महाराष्ट्र में उद्धव की शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया गया है. सभी बागी सांसदों को Y+ श्रेणी के बराबर की स्थानीय सुरक्षा उपलब्ध कराने का गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है.

बागी सांसदों की बढ़ी सुरक्षा
महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल इन दिनों काफी तेज है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के सांसद बागी हो गए हैं. जिसको लेकर राज्य में लगातार चर्चाएं हो रही हैं कि उद्धव ठाकरे की पार्टी एक बार फिर से टूटने वाली है. अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. उद्धव ठाकरे के गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा को बढ़ दिया गया है.
Y+ कैटेगिरी की सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने सभी बागी सांसदों को गृह मंत्रालय के निर्देश पर Y+ श्रेणी के बराबर की स्थानीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. वहीं उद्धव ठाकरे के कुछ कार्यकर्ता हाल में हुई बगावत को लेकर सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं. बताया जा रहा है कि 17 जून को जारी किए गए इस मैसेज में महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस और खुफिया अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
इन सांसदों की बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संभावित खतरों को देखते हुए संबंधित सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए. इस आदेश में कहा गया है कि संबंधित जिला इकाइयां और पुलिस परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए खतरे के आंकलन के आधार पर इन सांसदों की सुरक्षा बढ़ा दे. जारी आदेश में संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टिकार, ओमराजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाघचौरे की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.
गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जब सांसद अपने क्षेत्रों में दौरा करें या फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लें, तो उस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए. आपको बता दें कि शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बागी हो गए हैं और वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं. इसी बीच उनकी सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें- दान चोरी जांच के बीच अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी! कल राम मंदिर में करेंगे पूजा; चंपत राय रहेंगे कार्यक्रम से दूर
