वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. बात दें कि यहां पर लहरतारा के मडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरीके से जमींदोज हो गया है. मौके से मिली जानकारी के अनुसार ब्लास्ट काफी तेज था.
विस्फोट इतनी तेज हुआ था कि परिवार के मौजूद 4 लोगों में से दो की मृत्यु हो गई है. वहीं 2 लोग बुरी तरीके से जख्मी हो गए है. जैसे ही लोगों को धमाका सुनाई दिया, पूरे इलाके में हडकंप मच गया. धमाका सुबह के समय में हुआ था. विस्फोट की आवाज सुन स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हुए और पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी दी.
किसी भी तरीके की देरी न करते हुए मडुवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही पास के अन्य थाने की पुलिस के साथ बचाव फोर्स को भी बुलाया गया. वाराणसी के एडीसीपी और डीसीपी भी विस्फोट वाली जगह पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों में से जब कोई एक व्यक्ति खाना बनाने के लिए उठा था तो गैस जलाते ही विस्फोट हो गया. जानकारी के अनुसार गैस में लीकेज थी, जिसके कारण जब गैस जलाया गया तो उसमें धमाका हो गया. बचाव कर्मी और पुलिस ने सभी लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया. दो लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोगों को ट्रांमा सेंटर में भेजकर इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने घायलों की हालत काफी गंभीर बताई है.
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित किया है. शुरूआती जांच में मामला गैस के लीकेज का है. हालांकि, मामले की तह तक जांच की जा रही है. ताकि असली कारणों का पता लग सके. साथ ही घायलों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: देर रात जारी हुई पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट; 29 लाख मतदाताओं पर फैसला
