गर्मी में AC फटने के मामले कई ज्यादा देखने को मिलते हैं. बता दें कि देहरादून के PANACEA हॉस्पिटल में AC फटने के कारण भयावह आग लग चुकी है. इस घटना में 14 लोगों के घायल होने और एक की मौत की खबर सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक प्रशासन ने मौत के सही कारणों की पता नहीं लगाया.
आईसीयू और वार्ड में फैली आग
जानकारी के अनुसार, अचानक ही अस्पताल का AC बड़े धमाके के साथ फट गया और उसमें आग लग गई. आग इतनी भयावह लगी कि वह तेजी से आईसीयू और वार्ड में फैलने लगी थी. वहां भर्ती मरीजों का सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल में मौजूद मरीज को बाहर निकाला गया और देहरादून के अस्पताल में शिफ्ट किया गया.
एसी के फटने का सही वजह का पता नहीं लगा
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे का कहना हैं कि कोई भी व्यक्ति इस हादसे में बुरी तरीके से नहीं झुलसा नहीं है. साथ ही किसी भी व्यक्ति के आग से चपेट आने का मामला सामने नहीं आया है. एक व्यक्ति की मौत धुएं के कारण हुई है. समय रहते अन्य लोगों को देहरादून में शिफ्ट कर दिया गया है. घटना के बाद से अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सेफ्टी ऑडिट का ध्यान रखे. सभी उपकरणों और व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा से न हो पाए. हालांकि, अभी तक एसी के फटने का सही वजह का पता नहीं लग पाया है.
ये भी पढ़ें: बिहार में पीएम की अपील का ‘जीरो’ असर! लंबे काफिले में घूम रहे मंत्री; गाड़ियों के साथ बज रहे ‘हूटर’
