दिल्ली-NCR में अचानक मौसम में बदलाव दिखा है. बुधवार को शाम के समय अचानक मौसम के मिजाज में तेजी आई और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो उठी. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे दिन ठंडी हवाएं चल रही थीं. इसी के साथ दिनभर हल्की धूप से लोगों को बाहर निकलने में भी राहत मिली थी, लेकिन शाम होते ही मौसम का एक अलग रूप नजर आया है.
दिल्ली-NCR में शाम होते ही बादल छा गए और ठंडी और तेज हवाओं ने मौसम को दिन से भी ज्यादा सुहावना बना दिया. बुधवार यानी आज शाम को दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ में बारिश होनी भी शुरू हो गई है. वहीं आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं. इलाके में मौसम के अचानक बदलने से लोगों को काफी राहत मिली है.
