एक और नीट छात्रा ने एग्जाम रद्द होने की वजह से आत्महत्या कर ली है. मामला दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम का बताया जा रहा है. दरअसल, रेणु नीट अस्प्रिंट थी. 3 मई के दिन उसने नीट की परीक्षा दी थी.
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले का निवासी था. परीक्षा के लिए रेणु ने जी-जान से पढ़ाई की थी. हालांकि, पेपर रद्द होने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठा लिया.
रेणु ने यह कदम तब उठाया, जब उसके परिवार वाले घर से बाहर गए हुए थे. दरअसल, 13 जून के दिन रेणु के पिता के ससुर की मौत हो गई थी. इसी कारण से वह वहां पर गए हुए थे. हालांकि, पिता को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी पेपर रद्द होने की वजह से डिप्रेशन में चली गई है. उसने खुद को अकेले पाकर 13 जून की शाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सुसाइड नोट में छलका दर्द
रेणु के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वह माता पिता ने माफी मांग रही थी. रेणु के सुसाइड नोट से साफ पता लगा रहा था कि पेपर लीक होने की वजह से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. सुसाइड नोट पर लिखा था कि ‘सॉरी मम्मी पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.
इस घटना से एक बार फिर नीट एग्जाम के रद्द होने पर बवाल खड़ा कर दिया है. एग्जाम के रद्द होने के बाद एक ने ही नहीं बल्कि कई छात्रों के आत्महत्या कर ली है. प्रशासन की गलतियों की वजह से कई माता-पिता ने अपने लाडले और लाडलियों को खो दिया है.
