दिल्ली के कॉलेज में पढ़ाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि Delhi University ने कई टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है. सबसे खास बात तो यह है कि आवेदकों के लिए अप्लाई करने की तारीख को भी बढ़ा दिया गया है. हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह हैं कि वह जल्द से जल्द आवेदन कर लें.
किन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि Delhi University ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है. साथ ही भर्ती के लिए आवेदन की तारीख को भी बढ़ा दी है. जिन लोगों ने अभी तक नहीं भरा हैं, वह जल्द से जल्द भर लें. आवेदन की तारीख 2 मई तय की गई है. अंतिम दिन पर कई दिक्कतें आने के कारण लोगों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द आवेदन कर लें.
आवेदन फीस
जनरल- 2000
ओबीसी, महिला उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस- 1500
एससी, एसटी- 1000
दिव्यांग- 500
इस तरीके से करें आवेदन
आपको सबसे पहले Delhi University की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना है.
होमपेज पर Apply Online लिंक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
सभी मांगी जाने वाली जानकारी को भरें.
सभी जरूरी दस्तावेजों कॉपी अपलोड करें.
अंत में आवेदन फीस जमा कर दें. साथ ही एक प्रिंटआउट भी जरूर निकलवा लें.
बता दें कि सभी प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन ही हैं.
ये भी पढ़ें: CM भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मांगा समय, बीजेपी में शामिल सांसदों की वापसी पर करेंगे बात
