ED ने आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. जांच एजेंसी ने 4 राज्यों के अलग-अलग शहरों में छापेमारी की है. एजेंसी ने इस मामले में जांच तेज कर दी है.

संजीव अरोड़ के ठिकानों पर छापेमारी
आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े हुए मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसी ने नोएडा-दिल्ली समेत देश के 4 राज्यों में अलग-अलग शहरों में छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ED की टीमों ने कई ठिकानों पर एक साथ में छापेमारी की है. आपको बता दें कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़ा हुआ है.
कई राज्यों में छापेमारी
जानकारी के मुताबिक ED ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली और दिल्ली-नोएडा में 6 जगहों पर छापेमारी की है. आपको बता दें कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई है, उनमें घर और कारोबार के दफ्तर दोनों ही शामिल हैं. यह सभी ठिकानें उन लोगों और संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, जिनका नाम हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले की जांच में सामने आ रहा है.
पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़ा है मामला
आपको बता दें कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग यानी पैसे के अवैध हेरफेर से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते एक्शन लिया गया है. बताया जा रहा है कि ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि पहले की पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह एक्शन लिया है. इस छापेमारी का उद्देश्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूतों को इकट्ठा करना था.
जांच एजेंसी की ताबड़तोड़ छापेमारी
इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. जिसके बाद इस मामले में एजेंसी कई वित्तीय लेनदेन और कारोबार से जुड़ी हुई कड़ियों की जांच कर रही है. अब इसी सिलसिले में छापेमारी शुरू की गई है, जिससे पहले मिले हुए सबूतों को और भी मजबूत किया जा सके. एजेंसी ने कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है.
यह भी पढ़ें- फायरिंग कांड में खान सर को राहत! गिरफ्तारी पर लगी रोक; कल दायर की थी अग्रिम जमानत की याचिका
