पंजाब के कपूरथला जिले के निवासी की जर्मनी में हत्या कर देने का मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि जर्मनी में उसकी हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि 4 भारतीय ही है. मृतक की पहचान रामगढ़ के राजविंदर सिंह के रूप में की गई है.
इलाज के दौरान मौत
मृतक के पिता जनरैल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा कई सालों से जर्मनी में ही रह रहा था. वह वहां 10 साल से रह रहा था, जिसकी वजह से उसे वहां की नागरिकता भी मिल गई थी. शनिवार के दिन में उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है. उन्हें जानकारी दी गई कि मंदिर की अध्यक्षता के लेकर हरियाणा के कुछ युवा लड़ रहे थे. इसी विवाद को शांत करवाने के राजविंदर वहां पहुंचा था. हालांकि, विवाद शांत नहीं हुआ. उसी में मौजूद 4 युवाओं ने अचानक ही धारदार हथियार से हमला करना चालू कर दिया. इस हमले की वजह से उन्हें काफी गंभीर चोट भी आई, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि, शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
केंद्र सरकार से मांगी मदद
बेटे की मौत की खबर सुन पूरे परिवार में शोक का माहौल है. परिवार वालों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है. परिवार का कहना है कि या तो उनके बेटे को जर्मनी जाने दिया जाए या तो उनके बेटे के पार्थिव शरीर को गांव जाने का इंतजाम किया जाए, जिसकी की उसका अंतिम संस्कार गांव में किया जा सके. गांव और परिवार वालों में इस मामले के बाद से गम का माहौल है.
ये भी पढ़ें: स्टीव जॉब्स-जुकरबर्ग की प्रेरणास्थली कैंची धाम में 15 जून को महामेला,उमड़ेगा आस्था का सैलाब!
