उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्रशासन ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है. जांच में आरोपी का घर अवैध निर्माण पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

अमरोहा में प्रशासन का एक्शन
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. अमरोहा के रहरा थाना इलाके में दुष्कर्म के मामले में आरोपी के घर पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी फरमान के घर जिला प्रशासन ने देर रात बुलडोजर चलाया है. आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया है.
दिन में किया गया था मुआयना
प्रशासन के मुताबिक यह घर पूरी तरह से अवैध निर्माण था, जिसके चलते इसके ऊपर यह कार्रवाई की गई है. आपको बता दें कि इससे पहले दिन के समय में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने भारी पुलिस बल के साथ में मौके पर जाकर मुआयना किया था. मौके पर मुआयना करने के बाद में पुलिस और प्रशासन ने आधी रात के समय पर यह कार्रवाई की है.
आरोपी पुलिस से फरार
आपको बता दें कि आरोपी फरमान के ऊपर पॉक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन कर दिया है और दावा कर रही है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
जांच में अवैध पाया गया घर
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है. बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की जांच में आरोपी फरमान का घर अवैध निर्माण पाया गया. अब इस मामले में प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लेकर घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. फिलहाल पीड़िता का लगातार इलाज किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- संजीव अरोड़ा मामले में ED का एक्शन! AAP नेता के कई ठिकानों पर छापेमारी; कई राज्यों में एक्शन
