बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है. इन सभी सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होने वाला है और 3 अगस्त को नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा.

3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों के ऊपर उपचुनाव कराने को लेकर घोषणा कर दी है. चुनवा आयोग ने इसको लेकर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को इन सीटों पर मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को वोटों की गिनती होने वाली है. अब इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं.
क्यों खाली हुई मध्य प्रदेश की सीट?
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा मिली थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त हो गई थी. इसी कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. चुनाव आयोग इसकी आधिकारिक अधिसूचना 6 जुलाई को जारी करने वाला है. आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी.
नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली
अधिसूचना के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई रखी गई है. दाखिल होने के बाद 14 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. सभी सीटों के नतीजों को 3 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा. बिहार की बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी.
विधायक के निधन से गुजरात की सीट खाली
मध्य प्रदेश और बिहार के साथ ही गुजरात की 145- मांजलपुर सीट पर विधायक योगेश भाई नारायणदास पटेल के निधन के बाद खाली हो गई थी. अब इन तीनों सीटों पर उपचुनाव होने वाला है, जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है. इन सभी सीटों पर 30 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है. वहीं 3 अगस्त को सभी सीटों के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें- शरद पवार के सांसदों पर NDA की नजर! महाराष्ट्र की राजनीति में फिर होगा बदलाव; दो तिहाई बहुमत के मिशन पर एनडीए
