उत्तर प्रदेश से दुखद मामला सामने आ रहा है, यहां एक ही घर के दो लोगों ने 20 घंटे के अंदर अपनी जान गवां दी है. ईद के मौके पर जहां सभी लोग खुशी मनाने में लगे हुए थे. वहीं, परिवार में गम का माहौल छा गया. दोनों लोगों की मौत ऐसे अवसर पर होने के बाद में परिवार वालों के संग पूरे इलाके में गम का माहौल छाया हुआ है.
20 घंटे के अंदर खो दिया परिवार ने दो शख्स
दरअसल, एटा जनपद में निवास करने वाले एक मुस्लिम परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. जानकारी के अनुसार रफीक खा की तबीयत काफी खराब चल रही थी. उनकी उम्र 70 वर्ष थी. पिता के इलाज के लिए उनका 40 साल का बेटा जकील ईद के मौके पर घर आया हुआ था. वह अपने पिता को आगरा के डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गया था. 19 मार्च के दिन वह अपने पिता को डॉक्टर से दिखा कर लाया था. जहां एक तरफ लोग ईद की खुशियां मना रहे थे. तो वहीं, अचानक से रफीक का बेटा जकील जमीन पर बेहोश हो कर गिर गया. जानकारी के अनुसार बेटे को कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. पूरा माहौल मातम में बदल गया. इधर बेटे की मौत से पिता पूरी तरीके से गम में डूब गए. वह बेटे की मौत से इतना ज्यादा शोक में चले गए कि उनकी हालत भी खराब होने लगी. उनकी स्थिति इतनी खराब हो गई कि 20 मार्च के दिन पर पिता ने भी बेटे को शोक में अपना दम तोड़ दिया. दोनों की मौत के बाद घर में गम का माहौल है.
एक ही जगह कराया गया दोनों का अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार रफीक अपनी पत्नी और बच्चों के संग में मुंबई में रहा रहा था. वह वहां टेलर का काम कर रह अपनी जीविका चलाता था. रफीक की पत्नी और बच्चों के आने के बाद में पिता और बेटे का अंतिम संस्कार एक ही जगह पर किया गया. स्थानीय लोगों में भी इस घटना के कारण शोक का माहौल है.
ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन पर SC का बड़ा फैसला! धर्मांतरण करने पर खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा
