उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक 10 वर्षीय बच्ची की सूझबूझ ने उसके साथ होनी वाली बड़ी अनहोनी को टाल दिया है. सभी लोग बच्ची की सूझबूझ की तारीफ करते दिखाई दिए है. हालांकि, इस मामले के आने के बाद माता-पिता के मन में चिंता बैठ गई है. सभी का कहना हैं कि अगर वह बच्ची अपने पिता का नंबर नहीं जानती होती, तो आरोपी उसे पकड़ने में सफल हो चुके होते.
पांचवी कक्षा में पढ़ाई कर रही बच्ची
जानकारी के अनुसार, मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कृष्णा सिटी-2 का है. बच्ची जलालपुर गांव में स्थित स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ रही थी. रोजाना उसकी मां बच्ची को छोड़ने के लिए आती जाती थी. बच्ची की पहचान 10 वर्षीय रोला पुत्री मनोहर सिंह के रुप में की गई है.
मुंह में कपड़ा बांधे व्यक्ति आया
13 मई के दिन मां किसी घरेलू काम के कारण स्कूल की छुट्टी के समय पर नहीं पहुंच पाई. इसी कारण से बच्ची खुद ही सड़क पर निकल गई. बच्ची के स्कूल से 400 मीटर की दूरी पर जाते ही एक मुंह में कपड़ा बांधे व्यक्ति उसके पास आता है. आरोपी बच्ची को बार-बार पिता से बात करने का हवाला देता. हालांकि, बच्ची के माता-पिता ने पहले ही उसे ऐसे हालत से निपटने के लिए समझाया हुआ था.
सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग
आरोपी ने एक व्यक्ति का नंबर डायल कर उसे पिता बोलकर बात कराने की कोशिश की, लेकिन बच्ची को अपने पिता का नंबर याद था. उसने तुरंत बोल दिया कि वह उसके पिता का नंबर नहीं है. आरोपी ने लेकिन हिम्मत नहीं हारी. वह उसे दूसरे व्यक्ति का नंबर डायल करके देने लगा, जिसके बाद बच्ची खतरे को समझ गई और तुरंत भाग गई. बच्ची भाग कर अपने घर चली गई और परिवार वालों को इसके बारे में बताया. परिवार ने तुरंत पुलिस को इसके बारे में शिकायत दी और सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है.
ये भी पढ़ें: तरबूज खाने के बाद पिता-बेटे की हालत बिगड़ी? अस्पताल ले जाते समय पिता ने तोड़ा दम!
