मुंबई के तरबूज खाने से मौत होने का मामला अभी शांत हुआ ही था कि एक और मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक बार फिर तरबूज खाने से एक व्यक्ति की जान जाने की खबर सामने आ रही है. मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है. जहां तरबूज खाने के बाद में पिता की मौत हो गई. तो वहीं, बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पूरे परिवार के संग में रहते
मृत व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय इंद्र सिंह परिहर के रुप में की गई है. इंद्र सिंह एक परिवहन कारोबारी थे. वह मुख्य रुप से आगर मालवा जिले के निवासी है. वह अपने पूरे परिवार के संग रह रहे थे.
कद्दू की सब्जी के बाद खाया तरबूज
बेटे ने बताया कि गुरुवार के दिन में घर के सभी लोगों ने कद्दू की सब्जी खाई थी. रात के समय सभी ने कद्दू खाया था. खाना खाने के बाद दोनों का तरबूज खाने का मन हुआ था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह पिता और 21 वर्षीय बेटे दोनों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. दोनों की हालत वहां पर भी काफी ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में ही पिता की मौत हो गई. बेटे की भी हालत गंभीर बनी हुई. वह अभी वेंटिलेटर में है. कोतवाली के थाना प्रभारी सत्यम सिंह गुर्जर ने मामले की जानकारी दी. पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.
मुंबई में तरबूज नहीं जहर की वजह से हुई मौत
हालांकि, बता दें कि मुंबई में तरबूज खाने से हुए मौत के पीछे अलग वजह सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक, एफएसएल की रिपोर्ट में तरबूज में चूहे मारने वाली दवा का जिक्र किया गया था. जिंक फॉस्फाइड की वजह सभी की मौत हुई है.
ये भी पढ़ें: बेटे के सामने मां ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: 1 किमी तक बिखरे मिले शव के टुकड़े
