भारत का मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जसविंदर उर्फ जैज दुबई से गिरफ्तार किया गया है. भारतीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर इंटरपोल ने इस कार्रवाई को किया है. बताया जा रहा है कि जैज दुबई से ही ड्रग्स सिंडिकेट को ऑपरेट करता था.
दुबई से गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया
भारत के मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया जसविंदर उर्फ जैज को दुबई से गिरफ्तार किया गया है. भारतीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर इंटरपोल ने कार्रवाई करते हुए इस ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि NCB ने पहले से ही जैज के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को जारी कर रखा था. अब इसे दुबई से गिरफ्तार किया गया है.
भारत लाने की हो रही तैयारी
अगर सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट के निकलने के दौरान उसे धर दबोचा गया. बताया जा रहा है कि तीन दिनों पहले उसे हिरासत में लिया गया है, जिसके बाद अब उसे अगले कुछ दिनों में भारत लाने की तैयारी भी हो रही है. भारत में उससे जुड़े हुए बड़े नेटवर्क का खुलासा भी हो सकता है. आपको बता दें कि जसविंदर उर्फ जैज ही भारत का सबसे बड़ा ड्रग्स सिंडिकेट को चलाता है.
लंबे समय से कर राह था सिंडिकेट ऑपरेट
आपको बता दें कि लंबे समय से वह ड्रग्स सिंडिकेट को खुद ही ऑपरेट कर रहा है. देश की सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से उसकी तलाश में थीं, लेकिन हर बार जैज एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो जाता था. जिसके बाद इसी स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने इंटरपोल से मदद मांगी थी. जिसके बाद उसे अब दुबई से गिरफ्तार किया गया है.
NCB ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस
NCB ने पहले से ही उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को जारी कर रखा है. हालांकि शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि जैज अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के लिए भी काम करता था, लेकिल फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है. आपको बता दें कि जैज पंजाब का रहने वाला है, लेकिन उसके पास ब्रिटिश नागरिकता भी मौजूद है. इस समय वह दुबई में रह रहा था और वहीं से सिंडिकेट को ऑपरेट करता था.
यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव: देर रात जारी हुई पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट; 29 लाख मतदाताओं पर फैसला
