असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को वायु सेना का AN-32 विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में एयर फोर्स के 5 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं को-पायलट का इलाज जारी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

हादसे का शिकार हुआ वायुसेना का विमान
असम के जोरहाट में शनिवार को एयर फोर्स का एक विमान हादसे का शिकार हुआ है. शनिवार को जोरहाट एयरबेस में भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार हुआ है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस दौरान हुआ जब विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था. इस हादसे के बाद एयरबेस पर हड़कंप मच गया है. अब इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वारी के आदेश दिए गए हैं.
हादसे में 5 जवान शहीद
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में भारतीय वायुसेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं को-पायलट का इलाज किया जा रहा है. हादसे में शहीद होने वाले जवानों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम के रूप में की गई है. वायु सेना के AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश होने से ये सभी जवान शहीद हो गए हैं.
एयर फोर्स ने जताई संवेदनाएं
हादसे में शहीद हुए जवानों को लेकर वायुसेना ने कहा कि इन जवानों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है. वायु सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि शहीद जवानों के परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं हैं और इस दुख में वायु सेना उनके साथ खड़ी है. इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है. हादसे में 5 जवान शहीद हो गए हैं.
लैंड करने की कोशिश कर रहा था विमान
भारतीय वायु सेना ने हादसे में जानकारी देते हुए बताया कि जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है. आपको बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब विमान एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था. जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद घटनास्थल पर लगातार बचाव का काम जारी है. फिलहाल इस हादसे में 5 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है.
यह भी पढ़ें- एस. जयशंकर के जवाब ने बदला माहौल, फिनलैंड की विदेश मंत्री का रिएक्शन वायरल
