AIMIM प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली के दिए बयानों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कैबिनेट मंत्री और अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला किया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आने वाले हैं. ऐसे में उनपर ओम प्रकाश राजभर के तीखे बयानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.
अपने सिपहसालार को भी दें बैरिस्टरी का ज्ञान
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर AIMIM नेता शौकत अली के बयानों को शेयर कर कहा कि ‘असदुद्दीन ओवैसी साहब, जब आप उत्तर प्रदेश आ रहे हैं तो अपनी हैदराबादी बैरिस्टरी का ज्ञान अपने सिपहसालार को अवश्य दीजिएगा. साथ ही बहराइच पर सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर श्रद्धा देने से पहले उन्हें यह भी याद दिलाईगा कि यह वहीं भूमि है जहाँ पर चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर ने विदेशों के विरुद्ध लड़ाई कर भारत के स्वाभिमान और अस्मिता की रक्षा की थी.’ दरअसल, शौकत अली ने कहा था कि ‘वह राजा सुहेलदेव को राजा मानते ही नहीं है सभी बातें काल्पनिक हैं. अगर सच में वहां राजा होते तो उनका बहराइच में अपना किला होता, लेकिन ऐसा नहीं हैं. यह सभी बातें काल्पनिक है.’
अपने धरती के नायकों की रक्षा
साथ ही उन्होंने कहा कि ‘वह अपने सिपहसालार को समझा दें कि अपनी हैसियत और अपनी व्यक्तित्व के अनुरूप ही भाषा का उपयोग करें. बिना बात की उग्रता दिखाना और अहंकार का प्रदर्शन करना इतिहास के पन्नों में आदर नहीं दिलाता है. चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के ही दिशा निर्देश में ही इस धरती के वीरों ने विदेशी देशद्रोही के विरुद्ध में शस्त्र उठाए थे. तब आक्रमण करने वालों को धराशायी होना पड़ा गया था. इसी कारण से आप भी स्मरण रखे और अपने साथी को भी समझा दें कि उत्तर प्रदेश अपनी धरती के नायकों का और स्वामिभान का रक्षा करना जानती है.’
ये भी पढ़ें: एस. जयशंकर के जवाब ने बदला माहौल, फिनलैंड की विदेश मंत्री का रिएक्शन वायरल
