भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिनलैंड के दौरे पर ऐसा बयान दिया, जिसपर फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है. लोग अब इस बारे में बात कर रहे हैं.

फिनलैंड के दौरे पर एस. जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिनलैंड के दौरे पर ऐसा बयान दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन के साथ में एस. जयशंकर ने Kultaranta Talks में हिस्सा लिया और पश्चिमी देशों के डबल स्टैंडर्ड पर जमकर बरसे. इस दौरान उनके एक बयान पर एलिना ने मजेदार रिएक्शन दिया, जिसके बाद अब यह काफी वायरल हो रहा है.
एलिना का रिएक्शन वायरल
आपको बता दें कि दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की. इसी दौरान एलिना वाल्टोनेन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों देशों ने कई समझौतों पर सिग्नेचर किए हैं. उनकी इस बाच पर जयशंकर ने जवाब दिया कि आपको यह नहीं कहना था. जयशंकर की बात पर एलिना पहले चौंकी और फिर हंस पड़ी. अब उनका यह रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.
विदेश मंत्री से की मुलाकात
आपको बता दें कि फिनलैंड पहुंचने के बाद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी समकक्ष एलिना वाल्टोनेन के साथ में द्विपक्षीय बातचीत की थी. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, डिजिटल नवाचार और वैश्विक सुरक्षा जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान नेताओं ने भारत और फिनलैंड के बीच के रिश्तों को और भी मजबूत बनाने पर जोर दिया है.
यह भी पढ़ें- टिकट दावेदारों का होगा इंटरव्यू! चंद्रशेखर आजाद का बड़ा मास्टरप्लान; अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में ASP
