रेल से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, 19 जून के दिन कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वह लोग जो 19 जून के दिन सफर करने के लिए जाने वाले थे, उन्हें सलाह दी गई हैं कि ट्रेन के ताजा अपडेट्स लेते रहे.
दरअसल, यह खबर उन लोगों के लिए काफी जरूरी है, जो रेलवे की साइट से अपडेट नहीं लेते हैं और सीधा स्टेशन चले जाते हैं. इतना लंबा सफर और तैयारी करके आप रेलवे स्टेशन जाएं और आपको पता लगे कि आपकी ट्रेन कैंसल हो गई है. इसी स्थिति से बचने के लिए हम आपको बता रहे हैं.
क्यों ट्रेन हुई कैंसल
दरअसल, 19 जून को मुजफ्फरनगर-देवबंद रेलखंड पर मरम्मत का काम किया जाएगा. इसी वजह से रेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है. हालांकि, सारी ट्रेन रद्द नहीं की गई है. कुछ का रूट बदल दिया गया है. साथ ही इसकी वजह से मुजफ्फरनगर-देवबंद सेक्शन की डाउन लाइन पर 20 की सुबह तक ट्रेन के संचालन में बदलाव रहेगा.
कौन सी ट्रेनें हुए रद्द
(14681/ 12018)जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस
(64555/ 64556)गाजियाबाद-मेरठ मेमू
(12017/ 12018)नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस
( 20411/20412)सहारनपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
इन ट्रेनों की किया गया रूट चेंज
हरिद्वार-दिल्ली
कालका-दिल्ली
हरिद्वार-बांद्रा
ऋषिकेश-साबरमती
चंडीगढ़-मदुरै
हरिद्वार-एलटीटी
रेलवे ने लोगों से अपील की हैं कि वह घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के बारे में एक बार जरूर पता कर लें. साथ ही उसका टाइम टेबल भी देख लें. तकनीकी और कई चीजों की वजह से कई बार रेलवे संचालन में देरी भी देखनी को मिलती है.
ये भी पढ़ें: आगरा में बुलडोजर एक्शन: 25 साल पुराने मजार पर चला प्रशासन का JCB, भारी पुलिस बल तैनात
