IPL 2026 की शुरुआत से पहले BCCI ने फैसला किया है कि इस साल टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी नहीं की जाएगी. इस फैसले को 4 जून 2025 में हुई भगदड़ दुर्घटना को याद करके सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
नहीं होगी IPL की ओपनिंग सेरेमनी
भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरूआत होने जा रही है. IPL की शुरूआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है. BCCI ने ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. इसी के साथ BCCI ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. अब इसके लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
साल 2025 की भगदड़ से जुड़ा है मामला
BCCI ने साफ किया है कि इस बार IPL में ओपनिंग सेरेमनी नहीं की जाएगी. इस ऐलान को करते हुए BCCI ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. दरअसल यह पूरा मामला साल 2025 का है, जब RCB टीम आईपीएल में चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची थी. जिसके बाद यहां भगदड़ मच गई थी. इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए अब BCCI ने फैसला किया है कि इस बार IPL ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी.
RCB और SRH के बीच है पहला मुकाबला
आपको बता दें कि शनिवार 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही BCCI ने IPL लवर्स के लिए भावुक फैसला सुना दिया है. आपको बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को IPL के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है.
हो सकती है क्लोजिंग सेरेमनी
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी. उन्होंने साफ किया है कि पिछले साल 4 जून को हुई दुर्घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लिया गया है. BCCI के सेक्रेटरी ने कहा कि हालांकि इस बात पर चर्चा चल रही है कि टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में पेट्रोल पंपों पर खत्म हो गया ईंधन! कई जगहों पर नजर आए ‘नो फ्यूल’ के बोर्ड; सड़कों पर भीड़
