झारखंड के लोहरदगा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

व्यक्ति ने की मां और पत्नी की हत्या
झारखंड के लोहरदगा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में लोग चर्चा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं आरोपी व्यक्ति से रहम की भीख मांगती रहीं, लेकिन आरोपी को उनके ऊपर दया नहीं आई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
रास्ते में हुई थी कहासुनी
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव की है. शनिवार की देर शाम के समय आरोपी मड़वा उरांव अपनी पत्नी के साथ में बगीचे के आम तोड़कर घर पर वापस लौट रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी सोमरी उरांव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद आरोपी काफी आगबबूला हो गया.
लोहे की रॉड से किया हमला
घर पर पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी के ऊपर लोहे की रॉड से हमले करने शुरू कर दिए. जिसके बाद आरोपी ने अपनी ही बुजुर्ग मां के सिर पर भी लोहे की रॉड से हमले करना शुरू किए. इस दौरान दोनों महिलाएं आरोपी से छोड़ने की बात कहती रहीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें छोड़ा नहीं. आरोपी लगातार दोनों के ऊपर हमला करता रहा. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
गांव वालों ने पुलिस को सौंपा आरोपी
इस डबल मर्डर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. जिसके बाद गांव वालों ने आरोपी मड़वा उरांव पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मी के ऊपर किया हमला, कैदी के साथ झड़प में चली गोली; मौके पर कैदी की मौत
