उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर नदी में नहाने के कारण 6 युवकों के साथ बड़ी अनहोनी हो गई. इस हादसे के कारण 4 युवकों की मौत हो गई है. वहीं, दो युवकों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया है.
4 लोगों की मौत
मामला ललौली थाना क्षेत्र के कुनुहा डेरा गांव का है. सभी युवक डेरा गांव में स्थित फतेहपुर रिन्द नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान सभी युवक नदी में डूब गए. हालांकि, समय रहते 2 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 4 लोगों की मौत हो गई.
सभी दोस्त एक दोस्त को बचाने के लिए नदीं में गए
जानकारी के मुताबिक सभी दोस्त एक दोस्त को बचाने के लिए नदीं में गए थे. उन्हीं दोस्तों में से एक दोस्त नदीं में डूब रहा था, जिसको बचाने के लिए उसके बाकी के दोस्त भी नदीं में कूद गए. हालांकि, इसी बचाव अभियान के दौरान 4 युवकों की मौत हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद में रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया और चारों के शव को बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मी के ऊपर किया हमला, कैदी के साथ झड़प में चली गोली; मौके पर कैदी की मौत
