कानपुर के कल्याणपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 19 साल के आर्यन शर्मा के रूप में की गई है.

कानपुर बुजुर्ग महिला हत्याकांड में खुलासा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एख बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी. कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अब खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी की पहचान 19 साल के आर्यन शर्मा उर्फ ईशु के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्याकांड से पहले 3 दिनों तक घर की रेकी की थी.
घर में घुसने के लिए बनाया बहाना
आरोपी ने घर की रेकी करके महिला के अकेले रहने की जानकारी जुटा ली थी. जिसके बाद आरोपी घटना के दिन छत पर ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर घर में घुसा और बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने कपड़े से महिला का गला दबाया और उसे जान से मार दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
8 सालों तक किराए पर रहा था आरोपी
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी उस इलाके में पहले 8 सालों तक किराए पर रहा था और इसी कारण उसे घर की बनावट और आसपास के रास्तों की पूरी जानकारी थी. जिसका फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया. फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया है.
आरोपी के पास से 27 लाख का सोना बरामद
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना वाले दिन छत पर ड्रोन गिरने का बहाना बनाकर घर में घुसा था और बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर कपड़े से उसका गला दबा दिया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 153 ग्राम सोना भी बरामद किया है. जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें- 10 मिनट में खौफनाक खेल! झारखंड में दिन-दहाड़े बैंक में डकैती; 7 करोड़ का सोना और 5 लाख कैश लूटा
