उत्तर प्रदेश के बस्ती से काफी चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक दरोगा को शादी के दिन पर अपनी दुल्हन से शादी करने पर जान से मारने की धमकी का सामना करना पड़ा. दूल्हे को धमकाने वाला कोई और नहीं बल्कि दुल्हन का पुराना आशिक था.
धमकी सुन दूल्हा और उनका परिवार डर गया, जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के यहां पर बारात ले जाने से इंकार कर दिया. मामला दुबौलिया के पकड़ी चौहान गांव का बताया जा रहा है. दरअसल, जान मेजर वर्मा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर कार्य कर रहे थे. उनकी तैनाती लखनऊ में है.
मेजर वर्मा की शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की लड़की से तय की गई थी. दोनों की शादी की डेट 20 तारीख तय की गई. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी. रिश्तेदार से लेकर सभी लोग बारात को होटल ग्रीन वैली में ले जाने को तैयार हो गए थे. इसी बीच लेकिन दोपहर के समय दूल्हे के घर अनजान कार रुकती है. कार से उतर कर वह दुल्हन को अपना आशिक बताते हुए कहता हैं कि अगर बारात लेकर के जाओगे तो वहां से सही सलामत से वापस नहीं आओगे. आवाज सुनकर सभी लोग बाहर आ गए. बाहर आने के बाद कई लोग उसे पकड़ने के लिए बाहर भी आते हैं. हालांकि, अपराधी कार छोड़कर फरार हो जाता है.
आशिक के धमकाने के बाद में दूल्हे पक्ष के फैसले से सभी हैरान रह गए. दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के यहां पर बारात ले जाने से इंकार कर दिया. दुल्हन पक्ष ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा पक्ष अपनी शादी करने की बात पर अड़े हुए था.
हालांकि, थक हार कर दुल्हन के घरवालों ने आशिक और अपनी बेटी के बीच चल रहे मामले को पूरा जाना और उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी. मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई, लेकिन किसी तरह की तहरीर न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई.
ये भी पढ़ें: ‘छत पर ड्रोन गिर गया है…’, बहाना बनाकर घर में घुसा आरोपी; कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या
