बिहार के कटिहार में विचित्र शादी देखने को मिली है. सोशल मीडिया में अभी के समय यह शादी लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, जितनी इनकी शादी के किस्से लोगों के बीच में चर्चा में है उतनी ही उनकी प्रेम कहानी भी दिलचस्प है. दरअसल, 60 साल के एक बुजुर्ग ने अपने से कम उम्र की महिला से शादी की है.
दोनों की प्रेम कहानी बनी मिसाल
मामला कटिहार जिले के मनिहारी प्रथंड, बाघमारा पंचायत का है. जानकारी के अनुसार दोनों के बीच में काफी समय से प्रेम संबंध था. पूरे गांव के लोगों को दोनों की प्रेमकहानी के बारे में पता लगने लगा था. कई लोगों ने युवती को समझाया. हालांकि, फिर भी दोनों पर किसी की भी बातों का असर नहीं हुआ. दोनों एक दूसरे के साथ में अपना जीवन बिताना चाहते थे.
परिवार वालों की मौजूदगी में लिया गया फैसला
दोनों के इस फैसले से काफी हंगामा भी हुआ, जिसके बाद पंचायत बैठाई गई. ग्रामीणों और पंचायत ने मंदिर में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया ताकि विवाद पूरी तरीके से खत्म हो जाए. दोनों के परिवार और गांव वालों की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया.13 मई 2026 की रात में दोनों की शादी करा दी गई है. बुजुर्ग के प्रेमिका की मांग भरने के बाद जमकर तालियां बजाई गई. दोनों ने सभी का अर्शीवाद भी लिया. वीडियो में दोनों ने बताया कि किसी के भी दबाव में आकर उन्होंने शादी नहीं की है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लिए मजे
हालांकि, सोशल मीडिया पर मामले के आते ही यह शादी मजाक और मिसाल दोनों बन गई है. कई लोगों ने मजाक बनाया तो कई लोगों ने प्यार की कोई उम्र नहीं होती है बोला है. प्यार के मिसाल का यह मामला लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! किराए के घर में चल रहा था धंधा; 2 आरोपी गिरफ्तार
