केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महावत को हाथी ने सूंड से धक्का मारा, जिससे महावत की मौत हो गई. महावत रोज की तरह हाथी को नहलाने ले गया था, वहीं यह वारदात हुई.
हाथी ने की महावत की हत्या
केरल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मौजूद कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां नय्यर डैम के पास में मौजूद रिहू केंद्र में एक हाथी ने महावत को मौत के घाट उतार दिया. यह पूरी घटना गुरुवार को सुबह के लगभग 9:40 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक महावत की उम्र लगभग 27 साल थी.
रोज की तरह नहलाने गया था महावत
पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर बताया कि महावत हर रोज की तरह ही हाथी को नहलाने के लिए उसे जलाशय की तरफ ले गया था, लेकिन इसी दौरान हाथी को गुस्सा आ गया और वह अक्रामक हो गया. हाथी ने अपनी सूंड को उठाकर महावत को काफी जोर से धक्का मारा, जिसके कारण महावत के काफी चोट आई और वह पानी के अंदर जाकर गिर गया.
पानी में डूबने से हालत गंभीर
हाथी के सूंड से धक्का मारने के बाद में महावत पानी के अंदर जाकर गिरा. पानी में डूबने के कारण महावत की हालत काफी गंभीर हो गई. इस घटने के बाद दूसरे कर्मचारियों ने मिलकर उस महावत को पानी के बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया. जैसे ही लोगों ने महावत को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी के मुताबिक महावत पिछले कई सालों से कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र में काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि मृत महावत को हाथियों को संभालने का काफी अच्छा अनुभव था. इस पूरी घटना के बाद में पुनर्वास केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों के अंदर डर का माहौल बना हुआ है. इस पूरे मामले के बाद में पुलिस ने जांच को शुरू कर दिया है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं का जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- 8 साल की मासूम से साथ घिनौनी वारदात! चॉकलेट देने बहाने बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
