बिहार के पटना में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. एक 21 साल के युवक ने चॉकलेट के बहाने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है.
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
बिहार के पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. पटना के बिहटा में एक मासूम बच्ची के साथ में दुष्कर्म की घिनौनी वारदात हुई है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 21 साल के राहुल कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी राहुल बिहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है.
सिर्फ 8 साल की है बच्ची
राहुल के ऊपर आरोप है कि उसने एक 8 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई है, कि राहुल नाम का युवक गांव में ही एक चॉकलेट की दुकान को भी चलाता है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार किया है.
बच्ची की मां ने की पुलिस से शिकायत
जब इस पूरी वारदात की जानकारी बच्ची के परिजनों को मिली तो उसका मां ने तुरंत ही इस पूरे मामले में बिहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद में पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस इस पूरे मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है. 8 साल की मासूम बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है.
चॉकलेट देने के बहाने दुकान में बुलाया
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की शिकायत लेकर एक महिला थाने में पहुंची थी. महिला ने बताया कि महिला ने शिकायत की कि उनकी 8 साल की मासूम बच्ची को गांव के निवासी राहुल कुमार ने बहलाया और चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस को दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें- सनकी छात्र से कर दीं सारी हदें पार, महिला टीचर से छेड़खानी के बाद सड़क पर काट दिए दोनों होंठ, जानें पूरा मामला
