महाराष्ट्र के जलगांव में जंगल में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिला है. शव मिलने के बाद में पुलिस ने मामले में जांच को शुरू कर दिया है. फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है.
जंगल में महिला का शव बरामद
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जलगांव जिले के एरंडोल तहसील में मौजूद पद्मालय शिवार के जंगल में एक महिला का शव मिला है. बताया जा रहा है कि महिला का शव आधा जला हुआ मिला है. शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
हत्या की जताई जा रही आशंका
यह पूरा मामला जलगांव जिले के एरंडोल तहसील का बताया जा रहा है. यहां के पद्मालय शिवार के जंगल इलाके में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने के बाद में पूरे इलाके में बुरी तरह सा हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक महिला का शव आधा जला हुआ मिला है. शव के मिलने के बाद उसकी हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है.
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
इस शव के मिलने के बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने जंगल के इलाके में इस शव को देखा जिसके बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. टीम ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच और मुआयना किया है. पुलिस ने पंचनामा करके शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद
पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. जंगल में महिला का शव आधा जला हुआ मिला है, जिसके कारण पुलिस इस मामले में हर तरह से जांच कर रही है. फिलहाल अभी तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामले के खुलासे को लेकर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया है. पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है.
यह भी पढ़ें- हाथी के गुस्से ने ले ली महावत की जान, रोज की तरह ले गया था नहलाने, हादसे के बाद पुनर्वास केंद्र में हड़कंप
