कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट इलाके में मौजूद श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की प्रतिमाओं के चबूतरे तोड़ दिए गए हैं. अभी तक इन प्रतिमाओं का उद्घाटन भी नहीं हुआ था. 6 जुलाई को इनका औपचारिक रूप से अनावरण किया जाना था.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा
प्रख्यात शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 6 जुलाई को 125वीं जयंती है. पश्चिम बंगाल में उनकी जयंती को काफी धूमधाम ने साथ मनाया जाता है. अब जयंती से एक दिन पहले राजधानी कोलकाता के सुकिया स्ट्रीट इलाके में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की प्रतिमा के चबूतरे के साथ तोड़फोड़ होने का मामला सामने आया है.
कल होना था उद्घाटन
प्रतिमा के चबूतरे पर तोड़फोड़ से राजनीति भी गरमा गई है. आपको बता दें कि हाल ही में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोपाल पाठा की मूर्तियां लगाई गई थीं. अब आरोप है कि उद्घाटन से पहले ही नीचे बने चबूतरे के साथ तोड़-फोड़ की गई है. बताया जा रहा है कि जयंती के मौके पर 6 जुलाई को मूर्तियों का अनावरण किया जाना था. इन प्रतिमाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थापित किया गया था.
लोगों में दिख रही नाराजगी
जयंती के दिन इन प्रतिमाओं का उद्घाटन होना था, लेकिन उससे एक रात पहले ही देर रात दोनों प्रतिमाओं के चबूतरों को तोड़ दिया गया. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की निरीक्षण किया. प्रतिमाओं पर लगी हुई पट्टिकाएं भी तोड़ दी गई हैं. इस घटना के बाद लोगों के अंदर काफी नाराजगी देखी जा रही है.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, जिससे तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के बारे में पता लग सके. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- पैंट से निकला 6 करोड़ का माल! मुंबई एयरपोर्ट पर सोना तस्करी की साजिश नाकाम; दुबई से आई महिला यात्री गिरफ्तार
