महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह लगभग 9 बजे के आसपास हुआ है. बताया जा रहा है कि वे अपने प्राइवेट प्लेन से बारामती में पंचायत चुनाव के लिए 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मौत
महाराष्ट्र से एक दुखद सूचना आई है. बारामती में सुबह करीब 9 बजे के आसपास महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया. अजित पवार की मौत के बाद में महाराष्ट्र के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा हादसा बारामती एयरपोर्ट पर हुआ है. अजित पवार अपने प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बारामती जा रहे थे, इसी दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हो गया.
अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में पंचायत चुनाव के लिए 4 सभाओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बारामती एयरपोर्ट पर उनका प्लेन क्रैश हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस हादसे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने 5 लोगों की मौत की जानकारी दी है. प्लेन में अजित पवार के साथ में सवार उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ के साथ में 5 लोगों की मौत हुई है.
सूचना मिलने के बाद बारामती निकले शरद पवार
इस हादसे के समय पर शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में मौजूद थे. जैसे ही इस पूरे हादसे की जानकारी इन लोगों को मिली तो तुरंत ही वे अपने पूरे परिवार के साथ में बारामती के लिए निकल गए हैं. इस हादसे के बाद में परिवार के और लोग उनके मुंबई में मौजूद आवास के लिए भी निकले हैं. प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम 66 साल के थे.
रनवे से फिसला प्लेन
जानकारी के मुताबिक अजित पवार मुंबई से बारामती में पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जा रहे थे. इसी दौरान बारामती एयरपोर्ट पर उनका प्लैन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद यह दुखद हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों ने भारी दुख जताया है. अजित पवार महाराष्ट्र के 5 बार डिप्टी सीएम रहने वाले व्यक्ति थे. वे अपना 5वां कार्यकाल पूरा कर रहे थे, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया और उनकी मौत हो गई.
