पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात 5 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को वापस उनकी यूनिट भेजा गया है. जिनकी जगह पर 4 दूसरे PSO भेजे गए, लेकिन ममता ने उन्हें लेने से मना कर दिया.

ममता के सुरक्षा अधिकारी वापस भेजे गए
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल किया गया है. ममता की सुरक्षा को लेकर 5 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) हमेशा तैयार रहते थे, लेकिन कल रात प्रशासनिक आदेश के बाद उन सभी PSO को उनके यूनिट में वापस भेज दिया है. आपको बता दें कि उनकी जगह पर प्रशासन ने दूसरे 4 PSO को ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए भेजा.
2 PSO खास माने जाते हैं
हालांकि ममता बनर्जी ने नए पीएसओ को लेने से इनकार कर दिया. आपको बता दें कि कुसुम द्विवदी और स्वरूप गोस्वामी नाम के 2 पीएसओ ममता बनर्जी के बेहद खास माने जाते रहे हैं. इसको लेकर टीएमसी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के ऊपर आरोप भी लगाया है. टीएमसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजनीतिक बदले की भावना का एक निचला और चौंकाने वाला स्तर. आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं शुभेंदु?
टीएमसी ने लगाए आरोप
टीएमसी ने आगे लिखा कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाया कोई प्रशासनिक कदम नहीं बल्कि उन्हें अलग-थलग करके खतरे में डालने की एक चाल है. बदले की राजनीति का आपका जुनून और असुरक्षा में सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रह हैं. पोस्ट में लिखा कि अगर छोटी राजनीति का कोई चेहरा होता, तो वह निस्संदेह आपके जैसा दिखता.
Z+ सुरक्षा में हैं ममता बनर्जी
आपको बता दें कि बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद उनके आवास और आसपास तैनात राज्य पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल और बैरिकेडिंग को हटा लिया गया था. हालांकि केंद्र सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था. अब उनके 5 PSO को वापस भेजा गया है, जिनकी जगह पर 4 दूसरे PSO को भेजा गया, लेकिन ममता ने उन्हें लेने से मना कर दिया.
यह भी पढ़ें- नैनीताल-कालाढूंगी सड़क हादसे में CM धामी ने जताया दुख! प्रशासन को दिए निर्देश; घटना में 2 लोगों की मौत, कई घायल
