नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं. इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं.

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा
उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुई है. बताया जा रहा है कि यहां पर्यटकों से भरा हुआ एक टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हुआ है. इस घटना में 2 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और राहत बचाव-कार्य को शुरू किया गया.
संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया
जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और बाकी राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है. इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी घायलों का इलाज जारी है. अब इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है.
मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख
इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर पर्यटकों से भरे हुए टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना काफी दुखद है. सीएम धामी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए संवेदना व्यक्ति करते हुए पीड़ित परिवार के लिए अपनी संवेदनाओं को व्यक्ति किया है.
प्रशासन को दिए निर्देश
सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को तुरंत ही बेहतर इलाज दिलाया जाए और गंभीर रूप से घायल लोगों को जरूरत पड़ने पर हेली एम्बुलेंस और जरूरी संसाधनों के माध्य से बड़े अस्पतालों में रेफर करने की व्यवस्था की जाए. सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार हादसे में प्रभावित सभी लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की है.
यह भी पढ़ें- क्या देश का एजुकेशन सिस्टम बच्चों को कुचल रहा है? राहुल गांधी ने छात्रों के मानसिक तनाव पर जताई गहरी चिंता
