धार्मिक स्थल की यात्रा का प्लान बना रहे लोगों के लिए IRCTC की तरफ से तोहफा दिया गया है. दरअसल, महराष्ट्र के धार्मिक स्थलों की यात्रा में आसानी और बजट फ्रेंडली बनाने के लिए IRCTC ने टूर पैकेज का ऑफर लाया है. 3 दिन और 2 रात में आपकी यह यात्रा पूरी जाएगी. सोलो ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए भी यह बजट फ्रैंडली मौका है.
इस पैकेज में किन धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी संभव?
दरअसल, इस पैकेज में महाराष्ट्र के मशहूर धार्मिक स्थल की यात्रा को करवाया जाएगा. साईंनगर शिरडी, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंगऔर शनि शिंगणापुर के दर्शन यात्रियों को करने के लिए मिलेंगे.
किन सुविधाओं का मिलेगा आनंद
इन 2 रात और 3 दिन की यात्रा का शुरुआती पैकेज 14,050 रुपये प्रति व्यक्ति है. आपको खाने से लेकर सभी धार्मिक जगहों पर जाने का अवसर दिया जाएगा. पैकेज में भोजन, स्थानीय दर्शन स्थल, होटल में ठहरना और यात्रा का किराया आदि शामिल है. हर शुक्रवार के दिन में इस यात्रा की शुरूआत होगी. कम से कम बजट में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा.
किन लोगों को होगा फायदा
फैमली के साथ काफी दिनों से जाने का प्लान बना रहे लोगों के लिए यह काफी अच्छा मौका है. साथ ही ट्रेवलर्स के लिए भी यह एक शानदार मौका है. इस पैकेज में यात्री कम पैसे पर कई जगहों की यात्रा कर सकते हैं. यह धार्मिक और आध्यात्मिक लोगों के लिए काफी अच्छा है. कम से कम पैकेज में इसको डिजाइन किया गया, ताकि लोग आसानी से इसको खरीद सके.
ये भी पढ़ें: ट्रेन से सफर करने वालों को झटका, 19 जून को कई ट्रेनें रद्द, जानें क्या है वजह…
