महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर पुलिस थाने के इंचार्ज सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा और धोखाधड़ी से जुड़े हुए एक मामले में भूमिका के आरोप में की गई है.

साइबर थाने के पुलिसकर्मी सस्पेंड
महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने की खबर सामने आई है. नागपुर में साइबर पुलिस थाने में विभागीय स्तर पर कड़ी कार्रवाई की गई है. नागपुर में थाना इंचार्ज सहित कुल 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई को ऑनलाइन सट्टा और धोखाधड़ी से जुड़े हुए एक मामले में संदिग्ध भूमिका और आरोपी से आर्थिक लेन-देन के आरोपों के बाद में की गई है.
ऑनलाइन बेटिंग से जुड़ा है मामला
बताया जा रहा है कि ऑनलाइन बेटिंग रैकेट से जुड़े हुए मामले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया था. जांच में सामने आया कि साइबर थाने के कुछ अधिकारी और कर्मचारी आरोपियों के साथ संपर्क में थे. यह आरोप भी है कि इन लोगों के बीच में करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है. जांच में मामला सामने आने के बाद इस मामले में सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में जांच शुरू की गई.
पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन
मामले में जांच के दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों के बयानों को दर्ज किया गया और रिपोर्ट को पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंगल ने मामले में एक्शन लेते हुए 2 इंस्पेक्टर, 1 API (असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर) और 6 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया. मामले की जांच में सामने आया कि ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े मामले में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध थी.
कार्रवाई के अंतर्गत सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में बलिराम सुतार, योगेश घारे, विजय राणे, प्रफुल्ल ठाकरे, सतीश वाघ, श्रीकांत गोनेकर, सुशील चंगोले, अजय पवार और सौरभ हीवरकर शामिल हैं. यह कार्रवाई मामले में जांच करने के बाद की गई है. पुलिस कमिश्नर ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में लेन-देन के आरोप में इन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है.
यह भी पढे़ं- 11 साल की मासूम से दुष्कर्म! बच्ची ने सदमे में आकर की आत्महत्या; पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
