nepal new gen z government: नेपाल में बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में ‘Gen-Z सरकार’ का गठन हुआ है, जिसमें 36 वर्षीय प्रधानमंत्री के साथ कैबिनेट के अधिकांश मंत्री 40 साल से कम उम्र के हैं. इस नई टीम में 29 वर्षीय सुस्मित पोखरेल को शिक्षा और 30 वर्षीय सोबिता गौतम को कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो देश की राजनीति में एक बड़े युगांतकारी बदलाव का संकेत है.

nepal new gen z government: Nepal में इस बार नई सरकार को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री Balendra Shah के नेतृत्व में बनने वाली सरकार को “Gen Z सरकार” कहा जा रहा है. इसकी वजह यह है कि सरकार में शामिल ज्यादातर मंत्री 40 साल से कम उम्र के हैं. खुद प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह भी सिर्फ 36 साल के हैं. नेपाल की राजनीति में यह एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. क्योंकि पहले की सरकारों में ज्यादातर मंत्री उम्रदराज और पुराने नेता ही हुआ करते थे.
इस बार हालात कुछ अलग दिख रहे हैं. कई सालों से पुराने नेताओं से नाराज युवाओं ने देश में नए चेहरों की मांग की थी. इसी माहौल के बीच 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में Rastriya Swatantra Party को बड़ी जीत मिली. पार्टी ने कुल 282 सीटें हासिल कीं. इनमें से 53 युवा नेता सीधे चुनाव जीतकर संसद पहुंचे. अब माना जा रहा है कि नई सरकार में करीब 10 युवा मंत्रियों को जगह दी जाएगी.
नई कैबिनेट में कई युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है. चितवन-3 से चुनाव जीतने वाली 30 साल की Sobita Gautam को कानून मंत्री बनाया गया है. उन्होंने कानून की पढ़ाई की है. वहीं जेन-जी आंदोलन से चर्चित नेता Sudan Gurung को गृह मंत्री बनाया गया है. उनकी उम्र 38 साल है. गुरूंग ने चुनाव के दौरान बालेन शाह और Rabi Lamichhane के बीच समन्वय बनाने में भी अहम भूमिका निभाई थी.
इसके अलावा कई और युवा नेता भी सरकार में शामिल हो रहे हैं. 32 साल की Pratibha Rawal को सामान्य प्रशासन मंत्री बनाया गया है. 33 साल की Geeta Chaudhary को कृषि मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. वह पहले अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में काम कर चुकी हैं. महोत्तरी से चुनाव जीतने वाले 34 साल के Deepak Sah को श्रम मंत्री बनाया जा रहा है.
नई सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री 29 साल के Sasmit Pokharel होंगे. उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया जाएगा. वहीं 30 साल की Sita Wadi को महिला, बालबालिका और वरिष्ठ नागरिक मंत्री की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसके साथ ही 38 साल की Nisha Mahato को स्वास्थ्य मंत्री और 35 साल के Sunil Lamsal को भौतिक पूर्वाधार एवं परिवहन मंत्री बनाया गया है. कुल मिलाकर इस बार नेपाल की राजनीति में युवा नेतृत्व को बड़ी जगह मिली है. इसे देश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है.
