नोएडा पुलिस ने डेटिंग एप का खतरनाक यूज करने वाले एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिससे की पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल, आरोपी का ब्लैकमेल करने का तरीका बेहद पेचीदा था. डेटिंग एप के इस्तेमाल से ऐसी किसी वारदात को अंजाम देने के बाद में यूजर में दहशत का माहौल है.
जानकारी के अनुसार आरोपी फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग कर कमरा लेते थे. ऐसा करके वह अपनी असली पहचान को भी छिपाते थे. यह पीड़ितो को अपनी बातों में फंसाते और उसके बाद में उन्हें कमरे में बुला लेते थे. यह पीड़ितों से ऐसे बात करते कि उन्हें अपने आप भरोसा हो जाता. जैसे ही कमरे में पीड़ित आता गिरोह के अन्य साथी आते और आपत्तिजनक वीडियो बनाते. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उनसे लाखों रुपये गहने और पैसे लूट लिया करते थे. साथ ही इन्हीं लोगों से छिने गए मोबाइल नंबर से डेटिंग एप पर फर्जी अकाउंट का निर्माण किया करते थे.
आरोपी प्रदीप, सुशांक सिंह, रोहित कुमार साथ ही वासु के गैंग को पकड़ा गया है. सभी आरोपी गाजियाबाद और दिल्ली के है. बिल्कुल संगठित तरीके से यह इस अपराध को किया करते थे. आरोपियों के पास से सोने की चैन, नकद और डायमंड सलिटेयर नग मिला है. जानकारी के अनुसार रोहित और हर्ष के खिलाफ में पहले भी हर्ष विहार थाने में मामला दर्ज है. पुलिस सभी पीड़ितों से संपर्क कर रही है. साथ ही इस मामले में और कौन-कौन शामिल है उनको भी पकड़ने में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: भरोसे का खौफनाक अंजाम: ‘मुंह बोली बहन’ को 10 दिन तक बंधक बना किया रेप
