सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कई युवाओं का रेलवे में नौकरी पाने का सपना होता है. ऐसे में बता दें कि IRFC यानी की Indian Railway Finance Corporation Limited ने 2026 में नई भर्ती का ऐलान किया है.
बता दें कि IRFC ने Assistant Manager और Assistant के पदों पर भर्ती निकाली है. 1986 में स्थापित यह कंपनी भारतीय रेलवे की सबसे भरोसमंद कपंनी है. बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 23 पदों को भरा जा रहा है.
योग्यता
असिस्टेंट पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन और कंप्यूटर का ज्ञान
CA या MBA (Finance) वालों को इसमें ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी.
असिस्टेंट मैनेजर फाइनेंस के पद के लिए कॉमर्स, फाइनेंस, एकाउंटेंसी में डिग्री होना अनिवार्य
सैलरी?
बता दें कि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए मौका काफी अच्छा है. जितनी अच्छी नौकरी उतनी ही इसकी सैलरी भी काफी आकर्षक है. दरअसल, Assistant पद के लोगों को 21,000 रुपये से 74,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. वहीं, Assistant Manager के पद के लोगों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. साथ ही उन्हें सरकारी नौकरी होने की वजह से अन्य कई सुविधाओं भी दी जाएगी.
इस तरह करें आवेदन
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट www.irfc.co.in पर जाना है. फिर होमपेज पर Careers वाला सेक्शन दिखाई देगा. उसे क्लिक करने के बाद में IRFC Recruitment 2026 वाला लिंक मिलेगा. Apply Online को क्ल्कि करके लॉगिन करे और फिर आवेदन फार्म को भरे. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को भरने के बाद में फार्म सबमिट कर दें. फार्म की एक छायाप्रति अवश्य निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: नोएडा में ठगी और ब्लैकमेल करने वाला गैंग गिरफ्तार, डेटिंग ऐप से दोस्ती कर बिछाते थे लूट का जाल
