राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की है. पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से भारी मात्रा में टाथपेस्ट का सामान भी बरामद किया गया है.
नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई कंझावला इलाके में की है. पुलिस ने फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए उसके मालिक को गिरफ्तार भी किया है. मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई को एक गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को महावीर विहार में मौजूद एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर किया है.
भारी मात्रा में माल बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और भारी मात्रा में टूथपेस्ट, खाली ट्यूब. मशीनें, ब्रांड का नाम लिखी हुई टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल भी बरामद किया है. पुलिस ने बरामद हुए सभी माल को तुरंत ही जब्त कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए माल की कीमत कई लाख रुपए के आसपास है.
फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 6 मजदूरों को एक मशहूर टूथपेस्ट ब्रांड की ट्यूबों में स्थानीय रूप से तैयार किया गया टूथपेस्ट भरते हुए देखा गया है. छापेमारी के दौरान मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह फैक्ट्री रोहिणी के रहने वाले हरि ओम मिश्रा नाम के एक व्यक्ति के द्वारा चलाया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरि ओम मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है.
130 किलो टूथपेस्ट जब्त
जानकारी के मुताबिक हरि ओम मिश्रा किराए की जगह पर बिना किसी लाइसेंस, बिल और डॉक्यूमेंट्स के यह काम कर रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान लगभग 1,800 भरी हुई नकली टूथपेस्ट ट्यूब और 10,000 से ज्यादा खाली टूथपेस्ट ट्यूब और 12,00 से ज्यादा पैक की हुई टूथपेस्ट की ट्यूब बरामद की हैं. इसी के साथ पुलिस ने ड्रमों में भरा हुआ 130 किलो नीला पेस्ट भी जब्त किया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- समंदर में उतरा दुश्मनों का काल! इंडियन नेवी में कमीशन हुई INS अरिदमन; ये शब्द नहीं शक्ति है- रक्षा मंत्री
