गाजियाबाद में शुक्रवार के दिन हंगामा मच गया. दरअसल, मसूरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन पर गंगा शहर के किनारे में एक महिला का शव मिला है, जिसे देखकर इलाके में पूरी तरीके से हंडकंप मच गया. बता दें कि महिला का शव बिना कपड़ों के था.
हत्या कर फेंका शव
शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि महिला की पहले हत्या की गई. उसके बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया गया. महिला की हत्या 10 या 8 दिन पहले हुई है. ऊपर के इलाकों से बहकर यह यहां तक आया है. शव की स्थिति खराब बताई जा रही है. साथ ही महिला का शरीर भी गला हुआ है.
टैटू बना छानबीन की वजह
हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं , लेकिन कुछ सुराग से महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. दरअसल, शव के एक हाथ में ‘Mummy and Papa’ लिखा हुआ है और दूसरे हाथ पर P अक्षर गुदा हुआ है. इसी टैटू से ही महिला की पहचान की जा रही है. 10 दिनों के अंदर में जितनी भी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गई है. उनसे भी संपर्क किया जा रहा हैं.
परिवार वालों की पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया शव
शव को पोस्टमार्टम हॉउस में रखा गया है. उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. ताकि परिवार वाले उसकी पहचान कर सके. पड़ोसी जिलों से भी गुमशुदगी के रिकार्ड को खंगालने के लिए बोला जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने कहा हैं कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही महिला की मृत्यु के सही कारणों को पता लग पाएगा.
ये भी पढ़ें: नामी इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ पुलिसिया एक्शन, FIR की खबर से फैंस हैरान, जानें क्या है पूरा मामला
