Shadab Jakati FIR: मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं. नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर रविवार को एक ज्वैलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान बिना अनुमति रोड शो निकालना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भारी पड़ गया है. दरअसल, रविवार (26 अप्रैल 2026) को उन्होंने मेरठ के हापुड़ रोड स्थित वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग (ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स) में जकाती ज्वेलर्स नाम से अपना ज्वेलरी शोरूम खोला. उद्घाटन के मौके पर बिना प्रशासनिक या पुलिस अनुमति के रोड शो निकालने और भारी भीड़ जुटाने के आरोप में उनके खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
जानें पूरा मामला
शादाब जकाती ने रविवार को हापुड़ रोड पर ‘वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग’ में जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम खोला है. शोरूम की ओपनिंग पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला. इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई. इस प्रोग्राम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान करीब 2 हजार लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे हापुड़ रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आम राहगीर घंटों फंस गए. इसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात हो गए. अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए. इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया. ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन पर बिना अनुमति रोड शो और धारा 163 के उल्लंघन का आरोप है.
बिना अनुमति रोड शो
इसके बाद जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति इस रोड शो को निकाला जा रहा है. भीड़ के चलते ट्रैफिक थम गया. पुलिस ने जकाती के रोड शो को रुकवाया. इसके साथ ही वहां जो भीड़ जमा थी, उसे हटवाया. इसके बाद पुलिस ने जकाती पर मुकदमा दर्ज किया. पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर बिना अनुमति भीड़ जुटाने और ट्रैफिक बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पहले भी हो चुकी FIR
फरवरी 2026 में एक महिला ने उन पर बलात्कार और गलत तरीके से कैद करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी. नवंबर 2025 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जब भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने उन पर अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप लगाया था. वीडियो में एक बच्ची और महिलाओं के साथ अभद्र संवाद था, जिसके बाद उन्हें बाद में जमानत मिल गई. यह घटना शादाब जकाती की लोकप्रियता और विवादास्पद व्यवहार दोनों को एक बार फिर उजागर करती है. पुलिस के मुताबिक फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
ये भी पढे़ं: सीएम योगी ने छात्रों के नाम लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- ‘कोई रिजल्ट पहला या अंतिम नहीं’, बच्चों का बढ़ाया हौसला
