झारखंड के टाटानगर में एक लोको पायलट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.

लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
झारखंड के टाटानगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां टाटानगर-चक्रधरपुर रेल मंडल के एक लोको पायलट की हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक की पहचान जीके गौतम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना रात लगभग 12.30 बजे की है.
साइन ऑफ करके बाहर निकल रहा था व्यक्ति
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र की है. इस घटना के बाद लोग रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक जीके गौतम अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद साइन ऑफ करके लॉबी से बाहर निकलकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान लॉबी से लगभग 20 मीटर की दूरी पर कुछ अज्ञात बदमाश पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे.
गोली लगते ही हुई मौत
बदमाशों ने जीके के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गोली लगते ही जीके की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के इलाकों में मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके. इस घटना के बाद पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है.
पुलिस कर रही छापेमारी
जानकारी के मुताबिक मृतक लोको पायलट जीके गौतम आदित्यपुर का रहने वाला था. वह अपनी ड्यूटी पूरी करके साइन ऑफ करने के बाद घर पर वापस लौट रहा था. इसी दौरान लॉबी से बाहर निकलने के दौरान बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- शादी का वादा, पेंशन पर कब्जा और फिर खौफनाक धोखा! सिमडेगा की दिव्यांग युवती के साथ ‘मनोरंजन’ ने पार की दरिंदगी की हदें
